Malhar Class 7 Chapter 4 Paani re Paani लेख जल-चक्र की प्रक्रिया से शुरू होकर आज की पानी की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करता है।
इसमें बताया गया है कि कैसे पानी समुद्र से भाप बनकर उठता है, बादल बनता है और फिर बारिश के रूप में धरती पर गिरता है। लेकिन आज के समय में पानी की भारी कमी और बाढ़ जैसी विपरीत परिस्थितियाँ एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। गर्मियों में नलों में पानी नहीं आता और लोग मोटर लगाकर दूसरों का हक़ छीन लेते हैं, जबकि बरसात में बाढ़ से घर, सड़कें और शहर डूब जाते हैं।
यह दोनों स्थितियाँ—अकाल और बाढ़—इस बात का संकेत हैं कि हमने प्राकृतिक जलस्रोतों जैसे तालाबों और झीलों की अनदेखी की है। लेखक गुल्लक की तुलना धरती से करते हैं, जहाँ वर्षा का पानी जमा करके पूरे साल उपयोग किया जा सकता है। अंत में संदेश दिया गया है कि हमें जल-चक्र को समझकर पानी का संचय करना चाहिए और जलस्रोतों की रक्षा करनी चाहिए, वरना हम पानी की गंभीर समस्या में फँसते चले जाएँगे।
Class 7 Malhar Chapter 4 Worksheet
Also Download:
NCERT Solutions for Class 7 Hindi
Hindi Worksheet for Class 7 Malhar
Malhar Class 7 Chapter 4 Question Answer
(क) धरती को गुल्लक क्यों कहा गया है?
उत्तर. धरती को गुल्लक इसलिए कहा गया है क्योंकि इसमें लाखों वर्षों से पानी जमा होता आया है।
(ख) जल-संकट से निपटने के लिए हमें किन दो चीजों को ठीक से समझने और सँभालने की आवश्यकता है?
उत्तर. हमें भूजल और वर्षा जल को ठीक से समझने और सँभालने की आवश्यकता है।
(ग) पानी किन-किन रूपों में उपलब्ध है?
उत्तर. पानी वर्षा, भूजल, नदियों, तालाबों आदि रूपों में उपलब्ध है।
(घ) जल संकट क्यों उत्पन्न होता है?
उत्तर. जल संकट वर्षा की कमी, जल बर्बादी और भूजल के अत्यधिक दोहन से होता है।
(ङ) जल-चक्र कैसे कार्य करता है?
उत्तर. सूरज की गर्मी से समुद्र का पानी भाप बनता है, बादल बनते हैं और बारिश होकर फिर पानी धरती पर लौट आता है।
Paani re Paani के fill in the blanks.
(क) गर्मियों में पानी आने का _________ समय नहीं होता।
(ख) लोग नलों के पाइप में _________ लगवा लेते हैं।
(ग) शहरों में अब पानी भी _________ लगा है।
(घ) बरसात के मौसम में सब तरफ _________ ही बहने लगता है।
(ङ) देश के कई भाग _________ में डूब जाते हैं।
(च) इस बड़ी गलती की _________ हम सबको मिल रही है।