Malhar Class 7 Chapter 2 Teen Buddhimaan – एक रोचक लोककथा है जो तीन बुद्धिमान भाइयों की तीव्र बुद्धि और पैनी दृष्टि की कहानी है। एक निर्धन व्यक्ति अपने बेटों को बचपन से यही सिखाता है कि धन की बजाय ज्ञान और समझ सबसे बड़ा खजाना है। पिता की मृत्यु के बाद तीनों भाई दुनिया देखने निकल पड़ते हैं। यात्रा के दौरान वे एक नगर पहुँचते हैं, जहाँ वे केवल चिन्हों के आधार पर एक ऊँट के बारे में अनेक सटीक जानकारियाँ दे देते हैं—जैसे ऊँट एक आँख से नहीं देख सकता, उस पर एक महिला और बच्चा सवार थे, आदि।
घोड़े पर सवार ऊँट का मालिक यह सब सुनकर उन्हें चोर समझ लेता है और राजा के पास ले जाता है। राजा भी पहले भाइयों पर संदेह करता है लेकिन जब वे एक बंद पेटी में रखी वस्तु का भी सटीक अनुमान (एक कच्चा अनार) बिना देखे लगा लेते हैं, तब राजा उनकी बुद्धिमत्ता से प्रभावित हो जाता है और उन्हें निर्दोष मान लेता है।
Class 7 Malhar Chapter 2 Worksheet
Also Download:
NCERT Solutions for Class 7 Hindi
Hindi Worksheet for Class 7 Malhar
Malhar Class 7 Chapter 2 Question Answer
(क) भाइयों ने कैसे पहचाना कि ऊँट एक आँख से नहीं देख सकता?
उत्तर. ऊँट ने रास्ते के एक तरफ की घास खाई थी और दूसरी तरफ की छोड़ दी थी।
(ख) घुड़सवार को भाइयों पर शक क्यों हुआ?
उत्तर. भाइयों ने ऊँट को देखे बिना उसके बारे में इतनी जानकारी दी थी।
(ग) भाइयों ने घुड़सवार को क्या उत्तर दिया जब उसने पूछा कि उन्होंने ऊँट का क्या किया?
उत्तर. उन्होंने कहा कि उन्होंने ऊँट का मुँह तक नहीं देखा।
(घ) सबसे छोटे भाई ने ऊँट के बारे में क्या खास बात बताई?
उत्तर. ऊँट के साथ एक महिला और बच्चा था।
(ङ) भाइयों ने पेटी के बारे में क्या बताया?
उत्तर. पेटी में एक छोटी गोल वस्तु थी, जो एक अनार था और कच्चा था।