Malhar Class 7 Chapter 1 Maa Kah Ek Kahani Free PDF

Malhar Class 7 Chapter 1 Maa Kah Ek Kahani कविता मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित है।

कविता में एक पुत्र अपनी माँ से कहानी सुनाने की ज़िद करता है। माँ उसे एक करुणा और न्याय से भरी कहानी सुनाती है, जिसमें एक घायल हंस को बचाने की घटना होती है। कहानी के माध्यम से माँ, पुत्र को करुणा, दया और न्याय का महत्व समझाती है।

आखिर में माँ निर्णय का कार्य पुत्र पर छोड़ती है जिससे उसका नैतिक विकास होता है। यह कविता संवादात्मक शैली में रची गई है और इसमें प्रकृति का सुंदर चित्रण भी मिलता है।

पाठ का मुख्य संदेश है — “न्याय में करुणा का होना अनिवार्य है।”

Class 7 Malhar Chapter 1 Worksheet

Also Download:
NCERT Solutions for Class 7 Hindi
Hindi Worksheet for Class 7 Malhar

Malhar Class 7 Chapter 1 Question Answer

(क) माँ ने राहुल से कहानी का निर्णय क्यों करने को कहा?
उत्तर. माँ ने राहुल से निर्णय इसलिए करने को कहा ताकि वह स्वयं करुणा और न्याय का अर्थ समझ सके।

(ख) कविता में घायल पक्षी के साथ क्या हुआ था?
उत्तर. घायल पक्षी उपवन में गिर पड़ा था, जिसे राहुल के पिता ने उठाया और उसकी रक्षा की।

(ग) कविता में माँ और बेटे के बीच किस भावना का आदान-प्रदान होता है?
उत्तर. कविता में माँ और बेटे के बीच करुणा, स्नेह और न्याय की भावना का आदान-प्रदान होता है।

(घ) मैथिलीशरण गुप्त को कौन-सा विशेषण प्राप्त है?
उत्तर. मैथिलीशरण गुप्त को ‘राष्ट्रकवि’ का विशेषण प्राप्त है।

(ङ) आखेटक और राहुल के पिता के बीच विवाद क्यों हुआ?
उत्तर. आखेटक और राहुल के पिता के बीच विवाद घायल पक्षी के अधिकार को लेकर हुआ था।

(च) कविता में से प्रकृति से जुड़े चार शब्द लिखिए।
उत्तर. प्रकृति से जुड़े चार शब्द: उपवन, फूल, पानी, सुरभि

Class 7 Hindi Malhar chapter 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) उपवन में __ झोंके हिले-मिले थे।
(ख) वर्ण-वर्ण के __ खिले थे।
(ग) घायल पक्षी को देखकर सभी के मन में __ का भाव आया।
(घ) न्याय में __ का मेल आवश्यक है।
(ङ) माँ बेटे से कहती हैं — “तू हैठी __ मेरे।”

Scroll to Top