मुकुटधर पांडेय द्वारा रचित कविता – Varsha Bahar में वर्षा ऋतु के सौंदर्य और उसके प्रभावों का मनोहर चित्रण किया गया है। जब आकाश में काले बादल घिरते हैं, बिजली चमकती है और ठंडी हवा बहती है, तब पूरा वातावरण हर्षित हो उठता है। वर्षा की बूंदें झरनों की धारा बनकर बहती हैं, पेड़ों की डालियाँ लहराने लगती हैं और बाग-बगिचों में मालिनें मधुर गीत गाती हैं।
तालाबों के जलचर प्राणी प्रसन्न हो जाते हैं, पपीहे और मोर आनंदित होकर इधर-उधर घूमते और नृत्य करते हैं। मेंढक भी वर्षा में गाकर वातावरण को संगीतमय बना देते हैं। बागों में खिले गुलाब की खुशबू फैल जाती है और चारों ओर सुख और ताजगी छा जाती है।
कविता में बताया गया है कि किसान भी खेतों में काम करते हुए प्रसन्नता से गीत गाते हैं। वर्षा ऋतु केवल मनुष्यों ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतुओं के लिए एक सुखद और जीवनदायिनी ऋतु है। अंत में कवि कहते हैं कि संपूर्ण सृष्टि की सुंदरता वर्षा पर ही निर्भर है।
मुख्य संदेश: वर्षा ऋतु प्रकृति की एक अनुपम देन है, जो जीवन, हरियाली और आनंद का स्रोत है। यह ऋतु समस्त जीवों के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियाँ भर देती है।
Varsha Bahar Worksheet
यह कविता में वर्षा ऋतु की सुंदरता और उसके प्रभावों का आकर्षक चित्रण किया गया है। कविता में वर्षा के आने से प्रकृति में फैले आनंद, हरियाली और जीवन के उल्लास को दर्शाया गया है। काले बादल, चमकती बिजली, ठंडी हवा, बहते झरने, लहराते पेड़, गाते मेढक और नाचते मोर – सब मिलकर एक संगीतमय वातावरण बनाते हैं। किसान भी खेतों में काम करते हुए खुशी से गाते हैं। कविता यह संदेश देती है कि वर्षा केवल मनुष्यों के लिए नहीं, बल्कि सभी प्राणियों के लिए जीवनदायिनी और आनंददायक है।
Also Download:
NCERT Solutions for Class 7 Hindi
Hindi Worksheet for Class 7 Malhar
Malhar Class 7 Hindi Chapter 8 Question Answer
(क) वर्षा ऋतु का वर्णन कविता में कैसे किया गया है?
उत्तर. कविता में वर्षा ऋतु का वर्णन सुंदर दृश्य और प्राकृतिक सौंदर्य के माध्यम से किया गया है।
(ख) वर्षा में किसान का मन कैसा होता है?
उत्तर. वर्षा में किसान का मन प्रसन्न और उल्लासित होता है।
(ग) वर्षा ऋतु में मेढ़क क्या करते हैं?
उत्तर. वर्षा ऋतु में मेंढक खुश होकर टर्र-टर्र करते हैं।
(घ) ‘वर्षा बहार’ कविता में बादलों का क्या वर्णन किया गया है?
उत्तर. कविता में बादलों को घनघोर और नभ में छाए हुए बताया गया है।
(ङ) वर्षा ऋतु के समय बिजली कैसे चमकती है?
उत्तर. वर्षा ऋतु के समय बिजली तेज़ी से चमकती है।
(च) कविता के अनुसार वर्षा के आने पर तालाबों में कैसी हलचल होती है?
उत्तर. कविता के अनुसार वर्षा के आने पर तालाबों में जलचर जीव आनंदित हो जाते हैं।