Friday, July 26, 2024
HomeHindi Class 1Sarangi Hindi Class 1 Chapter 19 Chand ka Bachcha

Sarangi Hindi Class 1 Chapter 19 Chand ka Bachcha

NCERT Sarangi Class 1 Chapter 19 Chand ka Bachcha is a joyful poem by Afsar Merthi where the little child think moon as a living person and compare it with himself.

इस कविता में एक बच्चा चाँद को देखकर उसकी तुलना अपने साथ करता है। उसे लगता है कि चाँद बहुत छोटा और पतला है। वह सोचता है कि चाँद भी एक बच्चा है, जिसे अपने पिता ने बाहर खेलने के लिए भेजा है। वह अपनी माँ से पूछता है कि कल क्यों उसने उसे अपना चाँद कहा था।

हमारी सारंगी कक्षा १ पाठ १९ चाँद का बच्चा PDF download करे जो छात्रों को घर पर अभ्यास करने और प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है।

Also, download our NCERT Sarangi Hindi Class 1 Chapter 19 Solutions covering all the questions given in the हिंदी सारंगी book as per latest syllabus.

Chapter 19 Chand ka Bachcha

Sarangi Hindi Class 1 Chapter 19 Chand ka bachcha worksheet

We are now on WhatsApp – Click to Join Us

Check also :
NCERT Sarangi Class 1 Hindi Worksheets
Joyful Mathematics Class 1 Solutions

पाठ १९ चाँद का बच्चा के शब्दार्थ

मुन्ना-सा – छोटा, नन्हा
चाँद – रात को आसमान में चमकता हुआ ग्रह, जो रात को हम देख सकते हैं।
अम्मा – माँ, मम्मी
बच्चा – छोटा बच्चा
दुबला – कमजोर
पतला – बहुत ही छोटा , बारीक
गोला – बड़ा और गोल आकार
छुप जाता था – गायब हो जाता था
बादल – मेघ, जलद
निकल आता था – दिखाई देता था
खेल – मजाक, खुशी-खुशी समय बिताना
तमाशा – दिखावा, आकर्षण,मनोरंजन
घर – गृह, निवास, आवास

Sarangi Hindi Class 1 Chapter 19 Question Answer

(क) कविता में कौन-कौन से पात्र है?
उत्तर:- कविता में तीन पात्र हैं: एक बच्चा, उसकी माँ और चाँद।

(ख) बच्चे ने चाँद के बारे में किन शब्दों का उपयोग किया है?
उत्तर:- बच्चे ने चाँद के बारे में निम्नलिखित शब्दों का उपयोग किया है:छोटा-सा, मुन्ना-सा, दुबला, पतला, गोल, बड़ा-सा।

(ग) ऐसा कौन-सा खेल है जिसमें हम कभी छिप जाते है और कभी बाहर निकल आते हैं?
उत्तर:- छुपा-छुपी।

(घ) बादल किस-किस रंग के होते हैं?
उत्तर:- बादल आमतौर पर सफेद रंग के होते हैं, लेकिन वे अन्य रंगों के भी हो सकते हैं, जैसे कि काला, नीला, भूरा, हरा, या लाल।

(ङ) आपको किस तरह का चाँद पसंद हैं?
उत्तर:- मुझे गोल और बड़ा चाँद पसंद है। मुझे यह बहुत खूबसूरत लगता है।

Chand ka Bachcha MCQ

(क) किस चीज़ का वर्णन कविता में किया गया है?
(i) फूल (ii) पेड़ (iii) चाँद (iv) तारे

(ख) गोल बड़ा-सा चाँद किस दिन होता हैं?
(i) तीज (ii) पूर्णिमा (iii) अमास (iv) बीज

(ग) कविता में चाँद किसके साथ खेल रहा था?
(i) बादल (ii) बच्चा (iii) आसमान (iv) माँ

(घ) कविता में चाँद कहाँ बैठा होगा?
(i) नदी पर (ii) छत पर (iii) पेड़ पर (iv) घर में

(ङ) कविता में माँ अपने बच्चे को क्या कहती हैं?
(i) मेरा बेटा (ii) मेरा लाडला (iii) मेरा मुन्ना (iv) मेरा चाँद

Avani Modh
Avani Modh
She is passionate about education and love to create easy to understand and useful learning material for kids. In her free time, she likes to read story books.

RELATED ARTICLES