Malhar Class 7 Chapter 3 Phool aur Kanta Free PDF

Malhar Class 7 Chapter 3 Phool aur Kanta कविता में कवि ने दो पौधों या फूलों का उदाहरण देकर यह समझाने की कोशिश की है कि एक जैसी परवरिश, वातावरण और संसाधनों के बावजूद भी हर व्यक्ति या वस्तु का व्यवहार अलग होता है।

दोनों पौधे एक ही जगह उगते हैं, एक ही पौधे से पोषण पाते हैं, उन पर एक जैसी चाँदनी, वर्षा और हवा का असर होता है। फिर भी, एक पौधा काँटे उगाता है जो दूसरों को चोट पहुँचाता है, जबकि दूसरा फूल बनकर तितलियों और भौंरों को प्रेम से आकर्षित करता है और अपनी सुगंध से सबको खुश करता है।

कवि अंत में यह संदेश देता है कि केवल अच्छे कुल (परिवार या जाति) में जन्म लेना ही महानता की पहचान नहीं है, बल्कि महानता तो व्यक्ति के गुणों और व्यवहार से पहचानी जाती है।

Class 7 Malhar Chapter 3 Worksheet

Also Download:
NCERT Solutions for Class 7 Hindi
Hindi Worksheet for Class 7 Malhar

Malhar Class 7 Chapter 3 Question Answer

(क) फूल और काँटा कहाँ जन्म लेते हैं?
उत्तर. फूल और काँटा एक ही पौधे पर, एक ही जगह जन्म लेते हैं।

(ख) कवि ने फूल की विशेषताओं को कैसे प्रस्तुत किया है?
उत्तर. कवि ने फूल को कोमल, सुगंधित, सुंदर और सबको प्रसन्न करने वाला बताया है।

(ग) काँटे का व्यवहार दूसरों के साथ कैसा होता है?
उत्तर. काँटे का व्यवहार कठोर, पीड़ादायक और चुभने वाला बताया गया है।

(घ) कविता के अनुसार व्यक्ति का बड़प्पन किससे तय होता है?
उत्तर. कविता के अनुसार व्यक्ति का बड़प्पन उसके कुल से नहीं, बल्कि उसके गुणों से तय होता है।

Phool aur Kanta के fill in the blanks

(क) फूल और काँटे की तुलना ___ और उसके व्यवहार के साथ की है।
(ख) जनम लेते समय वे एक ही ___ होते हैं।
(ग) रात में उन पर ___ चमकता है।
(घ) फूल लेकर तितलियाँ ___ में होती हैं।
(ङ) भौंर का है बेध देता ___ तन।
(च) कविता में काँटा ___ आँखों में खटकता है?

Scroll to Top