यह कविता एक Chidiya के माध्यम से जीवन के बड़े और गहरे संदेश देती है। पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया केवल गाना नहीं गा रही, बल्कि वह मानव को एक संदेश भी दे रही है — प्रेम, प्रीति और स्वतंत्रता का।
चिड़िया और अन्य पक्षी जैसे खंजन, कपोत, कोकिल, चातक, हंस आदि जंगल में प्रेम और मेलजोल से रहते हैं। वे किसी सीमाओं में बँधे नहीं होते — उनके लिए पूरा आकाश ही घर है। वे जहाँ चाहते हैं, वहाँ उड़कर चले जाते हैं, एकजुट रहते हैं और किसी प्रकार की लालच या ईर्ष्या उनमें नहीं होती। ये पक्षी केवल उतना ही लेते हैं जितना उन्हें मेहनत से प्राप्त होता है और जो बच जाता है, उसे दूसरों के लिए छोड़ देते हैं। वे दूसरों की कमाई पर जीवन नहीं जीते और न ही किसी पर अधिकार जताते हैं।
इस प्रकार, यह कविता हमें सिखाती है कि हमें प्रकृति और पक्षियों से सीख लेकर प्रेम, सहयोग और स्वतंत्रता से भरपूर जीवन जीना चाहिए।
कवि परिचय: आरसी प्रसाद सिंह (1911–1996)
आरसी प्रसाद सिंह हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि थे। वे प्रकृति, प्रेम, त्याग और जीवन की सादगी को अपनी रचनाओं में प्रमुखता से चित्रित करते हैं। इनकी कविताओं में मानवीय मूल्यों का अद्भुत चित्रण मिलता है। ‘कलापी’ और ‘आरसी’ इनके प्रमुख काव्य-संग्रह हैं।
Chidiya Worksheet
यह कविता प्रसिद्ध कवि आरसी प्रसाद सिंह द्वारा रचित है, जिसमें चिड़िया के माध्यम से मनुष्यों को प्रेम, स्वतंत्रता, सहयोग और संतोष का सुंदर संदेश दिया गया है। चिड़िया की जीवन-शैली को प्रस्तुत कर कवि हमें मानव जीवन के बंधनों, लालच और असमानता से ऊपर उठने की प्रेरणा देते हैं।
कविता ‘चिड़िया’ के माध्यम से कवि यह संदेश देते हैं कि पक्षी प्रेम, एकता और सहयोग से जीवन बिताते हैं। वे स्वतंत्र होते हैं, श्रम से भोजन कमाते हैं और जितना आवश्यक हो उतना ही लेते हैं। उनके मन में न लालच है न पाप।
Also Download:
NCERT Solutions for Class 7 Hindi
Hindi Worksheet for Class 7 Malhar
Social Science worksheets for class 7
Malhar Class 7 Hindi Chapter 9 Question Answer
(क) चिड़िया मनुष्य को क्या सिखाती है?
उत्तर. चिड़िया मनुष्य को प्रेम, एकता और स्वतंत्रता से जीने की सीख देती है।
(ख) पक्षियों के जीवन में कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं?
उत्तर. पक्षियों में मेल-जोल, सहयोग, निस्वार्थता और मेहनत के गुण पाए जाते हैं।
(ग) मनुष्य और पक्षी के जीवन में क्या अंतर है?
उत्तर. मनुष्य सीमाओं और स्वार्थ में बँधा है, जबकि पक्षी स्वतंत्र और सहज जीवन जीते हैं।
(घ) पक्षी अपने लिए कितना संचय करते हैं और क्यों?
उत्तर. पक्षी उतना ही संचय करते हैं जितना उन्हें ज़रूरत हो, क्योंकि उनमें लालच नहीं होता।
(ङ) पक्षियों के संदेश से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर. पक्षियों के संदेश से हमें मिलजुलकर रहने, मेहनत करने और स्वार्थ त्यागने की सीख मिलती है।
(च) वन में चिड़िया किन पक्षियों के साथ मिल-जुलकर रहती है?
उत्तर. चिड़िया कपोत, चातक, कोकिल, काक, हंस, शुक आदि पक्षियों के साथ मिल-जुलकर रहती है।